जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

सेहतराग टीम

दांत जिनकी देखभाल अगर अच्छे से ना की जाएं तो दांतों में सड़न होने लगती है जिससे उनमें कीड़ें पड़ने लगते हैं। वहीं कीड़ें पड़ने की वजह से दांत में दर्द भी बहुत होता है। इतना ही नहीं कई बार ठंडा-गर्म खाने में भी काफी समस्या होती है। दांतों में लगे कीड़े से छुटकारा पाना काफी महंगा और कष्टकारी है। ऐसे में आप चाहे तो यह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपको थोड़ी देर में ही लाभ मिलेगा।

पढ़ें- हीमोफीलिया की सटीक पहचान और उपचार

दांतों में कीड़े लगने के कारण

  • ठीक ढंग से देखभाल न करने के कारण 
  • अधिक मीठा खाने से दांतो में चिपक जाता है। जिसके कारण बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाता है। 
  • रात को सोने से पहले दांतो की सफाई न करने के कारण।
  • पान, मसाला, तंबाकू का सेवन करने से दांतों में कीड़े लग जाते हैं।

दांत के कीड़े भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका पेस्ट लगाने से कीड़े की समस्या से निजात मिल जाएगा। 
  • दांत में कीड़ा लगने पर लौंग इसके लिए अच्छी औषधि है। इसके लिए 2-3 लौंग पीसकर कीड़े वाली जगह पर लगा लें। इसके अलावा लौंग का तेल भी काफी फायदेमंद होगा। 
  • हींग के पानी से कुल्ला करने से भी दांत का काड़ी निकालने में मदद मिलेगी। 
  • एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टटिक गुण पाए जाते हैं जो आसानी से एलोवेरा की समस्यचा से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए शुद्ध एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा लेकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद दांत के ऊपर लगा लें। करीब 5-10 मिनट लगा रहने के बाद कुल्ला कर लें। 
  • जायफल के तेल का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा जायफल ऑयल डाले और इसे कीड़े वाले दांत या मसूड़ो में रखें। कम से कम 5 मिनट रखा रहने दें। इसमें आपको झनझनाहट होगी। इसे होने दें। 5 मिनट बाद कॉटन को हटा दें।
  • नीम की दातून करने से कैविटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही दांतों में सफेदी आएगी।

इसे भी पढ़ें-

नसों के दर्द की समस्या और घरेलू उपचार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।